फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई महर्षि कश्यप की शोभायात्रा

विज्ञापन
बड़गांव में शोभायात्रा में शामिल झांकी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बे में महर्षि कश्यप बाबा कालूराम की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। बाबा कालूराम मंदिर में सुबह कश्यप समाज द्वारा हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे भव्य शोभायात्रा का उद्घाटन लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बृजेश सिंह ने कहा कि महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में प्रमुख माने जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षा एवं संस्कार पर आधारित विचारधारा को अपने जीवन में अपनाने की बात कही। कहा कि कश्यप समाज राष्ट्रभक्त समाज है। इससे पहले कमेटी के पदाधिकारियों ने बृजेश सिंह को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश कश्यप, एमएलसी सुरेश कश्यप, खेमचंद कश्यप, हरिराम कश्यप, खुशीराम कश्यप, ग्राम प्रधान पति शिवकुमार राणा, अरविंद राणा, सचिन कश्यप, फूल सिंह, रविन्द्र कश्यप, सतपाल आदि रहे। शांति व्यवस्था बनाने में भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

बड़गांव में झांकी के साथ राज्य मंत्री बृजेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें