फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती 19-05-30

विज्ञापन
बड़गांव में महाराणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़/छुटमलपुर/नानौता। जिले के देहात में सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रमों का आयोजन कर महाराणा प्रताप के जीवन सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

नकुड़ के महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर भूपेन्द्र आर्य ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ हवन किया। देवेंद्र चौहान व प्रधानाचार्य धर्मवीर राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप हमारे राष्ट्र के सच्चे सपूत, राष्ट्रभक्त तथा महान योद्धा थे। राजेन्द्र चौहान एडवोकेट, जितेन्द्र सिंघल, मनोज राणा, ऋषिपाल चौहान, पुष्पेन्द्र चौधरी, अजय मित्तल, रोहित राणा, राहुल त्यागी, श्याम सुंदर, अरविंद कुमार, वीरेन्द्र राणा, रणधीर सिंह, नवनीत चौहान, सुमित राणा रहे। छुटमलपुर के गांव रामखेड़ी में मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, ग्राम प्रधान अजय भानु प्रताप, सतवीर राणा, प्रवीण राणा, करण सिंह राणा, गुलाब सिंह, कलीराम सिंह, कंवरपाल सिंह, डॉक्टर बबलू आदि ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।
हिंदू युवा वाहिनी ब्लाक पुवांरका के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में प्याऊ लगाकर मीठा शरबत वितरित किया। ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी पुंडीर, ब्लाक प्रभारी विवेक चौधरी, ब्लाक महामंत्री गौरव प्रताप सिंह (निखिल) संगठन महामंत्री हनुमंत सिंह, संयोजक शुभम राणा, कोषाध्यक्ष मोहित प्रजापति, उपाध्यक्ष हरिओम सैनी, सारंग चौधरी, पंकित कश्यप, अमरकांत शर्मा, अंकुर सिंह, मोनू राणा, राहुल सैनी, सागर, भीम सिंह, विशाल मित्तल रहे। छुटमलपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में भी शिक्षिका अंजली आर्य ने बच्चों को महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष की गाथा से परिचित कराया।
विज्ञापन

नानौता की राजपूत सभा द्वारा संजय चौक स्थित सनातन धर्म धर्मशाला में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। सभा के संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिंह चौहान, सभा के पूर्व अध्यक्ष रामभूल सिंह पुंडीर व प्रदीप पुंडीर ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ विक्रम सिंह पुंडीर, डॉ रामकुमार पुंडीर, अरविंद सिसौदिया, रामकिशन राणा, शरद पुंडीर, आकाश जैन, संजीव कुमार, जयपाल सिंह, जलसिंह राणा, वरुण पुंडीर, सुनील मित्तल, विरेन्द्र बंसल, मोहित राणा, भगवान सिंह, शिवकुमार राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें