फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप किसी जाति के नहीं, राष्ट्र के हैं नायक

विज्ञापन
मल्हीपुर रोड़ स्थित महाराणा प्रताप भवन में महाराणा प्रताप की जयंती मनाते क्षत्रिय समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में श्रद्धाभाव से महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया गया। राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी जाति के नहीं, राष्ट्र के नायक हैं।
विज्ञापन

मल्हीपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और जिला राजपूत सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह, ठाकुर रामभूल सिंह, यशपाल सिंह, शिवकुमार राणा, योगेंद्र राणा, विनय राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ब्रृजेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि राष्ट्र के नायक हैं। हम सभी को मिलकर उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के जननायक हैं। युवाओं और सर्व समाज को उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र पुंडीर ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर एकजुट होने की अपील की। जिलाध्यक्ष डॉ. कुशलपाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान धर्मवीर सिंह, मोनू राणा, सम्राट राणा, अजीत राणा, डॉ. स्नेही पुंडीर, शिव कुमार राणा, मोहकम राणा आदि मौजूद रहे।
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा बार प्रांगण में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर और महासचिव नितिन कुमार शर्मा ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद, मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशंबर सिंह पुंडीर, तेजपाल सिंह पुंडीर, राजेंद्र सिंह चौहान, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, राजीव गुप्ता, आदित्य अंगीरस, रणधीर सिंह, इंद्रपाल सिंह चौहान, सतेंद्र तोमर, सतेंद्र वर्मा, उमेश कौशिक, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन द्वारा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह और संचालक महासचिव रणवीर सिंह ने किया। दीप प्रज्ज्वलित कर महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए और उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। हुक्म सिंह वर्मा, राजकुमार वर्मा, ठाकुर राज सिंह, जितेंद्र सिंह पुंडीर, अंबरीश अग्रवाल, विकेश खटाना, अनुज पंवार, जसवीर सिंह, अरविंद सैनी, देशराज सिंह, अरुण वर्मा, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
रविदासी विद्वत परिषद कमिश्नरी संस्था के तत्वावधान में प्रताप मार्केट स्थित सभागार में जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत जगरामदास और संचालन महंत सुंदरदास ने किया। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप और सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन संस्थापक केएल अरोड़ा ने कहा कि युवाओं को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान अनिल अरोड़ा, महंत मदनदास, अश्विनी शर्मा, राजकुमार शर्मा, अपनेश चौहान, राधेश्याम पुंडीर, वीर सिंह चौहान, संजूपाल, धर्मपाल कश्यप, कुलदीप राणा, प्रदीप ठाकुर, रतन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें