फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के विरोध में कोलकी में महापंचायत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा के विरोध में कोलकी में महापंचायत आज
विज्ञापन

गागलहेड़ी। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर कोलकी कला गांव के निकट बन रहे टोल प्लाजा के विरोध में आज होने वाली भाकियू (तोमर) की महापंचायत की सफलता के लिए किसानों ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

कस्बे में आहूत बैठक में जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा का निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा की ये सब उपसा (उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण) की मनमानी है, जिसका भाकियू (तोमर) कड़ा विरोध करेगी। टोल हटवाने के लिए हर मोर्चे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इसका विरोध करें और शनिवार को होने वाली महांपचायत में अधिक से अधिक सख्या में पहुंचे। उन्होंने हाजी मुनव्वर प्रधान को यूनियन का गागलहेडी नगर अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष शहनवाज, रहीश अहमद, जिला महासचिव नवीन त्यागी, मुकर्रम प्रधान, सुदेश सैनी, शमीम अहमद, प्रीतम सैनी, अकरम आजम, तनवीर, भूरा, फरमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें