फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में पैमाइश कराने का निर्णय

Wed, 09 Nov 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह।  ईदगाह प्रकरण को लेकर सपाइयों द्वारा महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें प्रशासन से अकबर की जमीन पूरी कर बकाया भूमि को ईदगाह में शामिल करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने चेयरमैन नोमान मसूद पर खाली जमीनों पर कब्जा करने और पक्षपात पूर्ण ढंग से काम करने के आरोप लगाए। उधर, चेयरमैन ने स्वयं को पंचायत से दूर रखा।
विज्ञापन

 
ईदगाह परिसर में महापंचायत में ईदगाह के मुतवल्ली काजी रशीद मसूद ने ईदगाह और कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के मामले का निस्तारण करते हुए अकबर की जमीन पूरी करके बकाया ईदगाह और कब्रिस्तान में शामिल करने की बात कही। उन्होंने एसडीएम से बात कर पैमाइश कराकर मामले का पटाक्षेप कराने की बात कही। 

कैराना विधायक नाहिद हसन ने कहा कि वह किसी को भी जमीन पर कब्जा नही करने देंगे। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री असदुल्लाह अजमेरी ने धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने और सार्वजनिक तालाबों एवं कब्रिस्तान की भूमि कब्जाने वालों से सावधान रहने की अपील की। शादान मसूद ने तमाम झगड़ों की जड़ चेयरमैन नोमान मसूद को बताया। अध्यक्षता हाजी हाकिम अली और संचालन इरफान अलीम एवं अहसान शास्त्री ने किया।
विज्ञापन


पंचायत को नईम मलिक अंबहेटा, हाफिज अंसार उस्मान, काजी उवैद वसीम, राव सलीम बसी, अबु बकर, चौधरी सादिक ने भी संबोधित किया। हाजी इलियास, सभासद हारुण, गयूर चौधरी, नौशाद कुरैशी, कौसर, शाहजेब मलिक, वसीम कुरैशी, खुर्शीद, इनस्मा, प्रधान बाबू राव, नौशाद आलम आदि रहे।    

उधर, महापंचायत पर चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने कहा कि वह खुद भी शुरू से ही जमीन की पैमाइश कराकर विवाद को निपटाने की बात कह रहे हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए उन पर चार बीघा जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने खसरा नंबर 922 की जमीन की पैमाइश करा उससे अवैध कब्जे हटवाने की मांग की। साथ ही प्रशासन से ईदगाह की जमीन से सटे अकबर की जमीन को पूरा करने और दीवार तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें