फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 09 Nov 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर पब्लिक स्कूल में बाल विज्ञान कांग्रेस 2016 का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मॉडल बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में कई प्रोजेक्टों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया। बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


  सहारनपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीना, जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी, डा. पीके शर्मा, प्रधानाचार्य सुधीर जोशी ने फीता काटकर किया। जनपद के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया गया। राज्य स्तर पर निम्न प्रोजेक्ट का चयन किया गया है।

सीनियर वर्ग में सहारनपुर पब्लिक स्कूल द्वारा आपदा प्रबंधन, सरस्वती विहार स्कूल द्वारा खाद्य सामग्री एवं कृषि, जीजीआईसी गागलहेडी द्वारा स्वास्थ्य, सफाई एवं पोषक विषय पर बनाया गया मॉडल सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। इन मॉडलों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया। जूनियर वर्ग में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज द्वारा स्वास्थ्य, सफाई एवं पोषण, आदर्श विद्या मंदिर द्वारा स्वास्थ्य, सफाई और पोषण, श्री जैन इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, बीडी बाजोरिया द्वारा स्वास्थ्य, सफाई एवं पोषण विषय पर बनाया गया मॉडल सराहनीय रहा।
विज्ञापन


   केएलजीएम नकुड़, एसआर इंटर कॉलेज नकुड़, जनता इंटर कॉलेज, जेवी जैन कॉलेज आदि की टीमों द्वारा बनाए गए मॉडल सराहे गए। अतिथियों ने सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला समन्वयक डा. संजय जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम चार स्तरीय होता है। तहसील स्तर के बाद जिला स्तर पर किया जा रहा है। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रोजेक्टों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें