फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

Wed, 07 Jan 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह थाना क्षेत्र में एक लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद के मुठभेड़ में ढेर होने के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। एसडीएम नकुड़ इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति इस मुठभेड़ के संबंध में अपना बयान या साक्ष्य देना चाहता है तो नौ जनवरी से पहले उनके कार्यालय में आकर दे सकता है।
विज्ञापन

21 दिसंबर 2025 को लखनऊ एसटीएफ की टीम पुलिस उपाधीक्षक अवनीश्वर चंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में नकुड़ क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सलारपुरा में नकुड़-गंगोह रोड के पास बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए थे। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया था, जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा था।
घायल बदमाश को सीएचसी गंगोह ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
मृतक की पहचान सिराज अहमद निवासी जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई थी। वह देहात कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2023 की घटना में वांछित था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में थाना गंगोह पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों पर मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण से संबंधित कोई व्यक्ति साक्ष्य और बयान देना चाहता है तो वह नौ जनवरी 2026 या उससे पूर्व किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में आकर दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें