फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों और छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। द सहारनपुर ऑब्स्ट्रेटिक एंड गायनेकॅालोजिकल सोसाइटी ने ई-कॉनक्लेव एवं लाइव वेबिनार के माध्यम से युवतियों और छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकों ने सही खानपान, दिनचर्या में सुधार लाकर और योग अपनाकर स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

बेबिनार में सहारनपुर के अलावा दिल्ली, मुरादाबाद, हरिद्वार, हल्द्वानी आदि शहरों की 200 से अधिक युवतियां और छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुंबई से सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अल्पेश गांधी ने युवा स्वास्थ्य जागरूकता के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन करने पर बल दिया। मुंबई से ही डायटीशियन डॉ. शिल्पा जोशी ने किशोरियों को मोटापा व न्यूट्रीशियन के बारे में बताया। सहारनपुर चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. नूतन उपाध्याय ने कहा कि किशोरियों और युवतियों को शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी होना भी जरूरी है। सोसाइटी की सचिव डॉ. अनिता मलिक ने एनीमिया व कुपोषण पर विस्तार से चर्चा की। गायनोकॅालोजिस्ट डॉ. सीमा अग्रवाल ने मासिक अनियमितता और अन्य रोगों के बारे में बताया। डॉ. इंदिरा भार्गव ने मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए अध्यात्म से जुड़ने पर बल दिया। योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने योग की महत्ता बताते हुए नियमित योग एवं व्यायाम को दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान पर्यावरणविद डॉ. एस के उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें