उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में वाणिज्यकर विभाग के तीन कर्मचारियों सहित जनपद में शनिवार को 103 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनके साथ ही सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 2615 पहुंच गई है।
नए 103 संक्रमितों में वाणिज्यकर विभाग के तीन, न्यू माधोनगर के छह, हकीकतनगर के छह, मुकुंदपुर का एक, नागल के दो, अमरपुर का एक, पाल्ली गांव का एक, मिशन कंपाउंड का एक, दीनानाथ बाजार का एक, वरुण विहार का एक, कुतुबशेर क्षेत्र का एक,
आर्यनगर का एक, चिलकाना का एक, ओजपुरा का एक, रामगंगा मेला का एक पंत विहार का एक, बसंत विहार के तीन, एसबीआई कॉलोनी का एक, गोपालनगर का एक, सुभाषनगर के दो, ज्योति विहार का एक, मोहल्ला मजहर चिलकाना का एक, बलियाखेड़ी का एक,
चर्च कम्पाउंड का एक, जयसिंघा के सात, अग्निशमन के दो, पुलिस लाइन का एक, बहलोलपुर के तीन, न्यू गोपाल नगर का एक, जेजेपुरम के दो, पैरामाउंट का एक, दामोदरपुरी के चार, छुटमलपुर के दो, गोपाल नगर का एक, चंद्रनगर का एक, नुमाइश कैंप का एक, रिमाउंट डिपो का एक, वैशाली विहार के तीन, मीरपुर का एक, ध्याना का एक, शास्त्री नगर के दो, सिरयावाली गली का एक,
कैलाशपुरम का एक, चाणक्यपुरी का एक, आवास विकास का एक, जाटव नगर के चार, जेलचुंगी का एक, बेरीबाग का एक, शारदानगर का एक, छिपियान का एक, माधोनगर के दो लोग शामिल हैं। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 2615 हो गई है। हालांकि इनमें से 1691 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 41 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 883 एक्टिव मरीज हैं।