फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब तीस बेड का आइसालेशन वार्ड तैयार

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड बढ़ाए गए बैड। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों के उपरांत 30 बेड का एक अलग आइसोलेशन वार्ड तैयार हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने इस विषय में विस्तार से बताया। डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि 3 दिन पूर्व जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का दौरा कर कोरोना वायरस डिजीज यानी कोविड 19 को लेकर विशेष दिशा निर्देश देते हुए तैयारियों का व्यापक रूप से निरीक्षण किया था। जिसके उपरांत जिलाधिकारी ने पहले से सक्रिय 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड को नाकाफी बताते हुए 30 बेड का वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए थे। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के उपरांत मेडिकल कॉलेज में बिल्कुल अलग स्थान पर 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया गया है। वार्ड में वेंटिलेटर मॉनिटर दवाइयां सेल्फ प्रोटेक्टिव किट के अलावा पूरी तरह से इम्यूनाइज्ड करने के उपरांत 31 लोगों की ड्यूटी जिसमें डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ है को तैनात कर दिया गया है। सीएमएस ने बताया की यह वार्ड सामान्य ओपीडी से बिल्कुल अलग बनाया गया है। जिससे यदि कोई कोरोना संक्रमित मरीज आता है तो वह पूरी तरह से आम मरीजों से अलग रहे तथा किसी भी प्रकार से अन्य मरीजों के साथ उसका संपर्क ना हो। डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड आपात स्थितियों के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें