सहारनपुर। भाजपा की बैठक में शिक्षक एवं स्नातक सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि इन चुनावों के लिए भाजपा ने पहली बार अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेरठ खंड स्नातक सीट से दिनेश गोयल और शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा को जिताने के लिए पूरी तैयारी कर लें। आज से ही मंडल स्तर पर वोटर संपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उनको पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। इस चुनाव के लिए मतदाता सूची भाजपा कार्यालय पर उपलब्ध है। इस दौरान महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, विपिन कुमार, योग चुघ, शीतल विश्नोई, मुकेश चौधरी, संजय सूर्या, पुनीत त्यागी, अनिल मित्तल, संदीप रावत, प्रवीण छाबड़ा, दुष्यंत यादव, विक्रम शर्मा, गौरव गर्ग, अमित चौधरी, दीपक रहेजा, नीलू राणा आदि मौजूद रहे।