ढमोला नदी में मशीन से पानी रोककर युवक की तलाश करात
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ढमोला नदी में पोकलेन मशीन उतारी। पानी को दूसरी तरफ डायवर्ट किया। इसके बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
तीन नवंबर से अमजद लापता है। अशरफ ने तहरीर दी थी कि फरमान और उसकी पत्नी रुखसार ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने फरमान, पत्नी रुखसार और साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी तक अमजद का कोई सुराग नहीं लगा है। बृहस्पतिवार को देहात कोतवाली पुलिस ने छोटी-बड़ी तीन मशीनों की सहायता ली। छोटी मशीन से काम नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने पोकलेन मशीन मंगाई। उसे नदी में उतारा। इसके बाद नदी के पानी को दूसरी तरफ डायवर्ट कर युवक की तलाश की। चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत की गई। आसपास भी युवक को देखा गया। इतना कुछ करने के बाद भी ढमोला नदी में युवक का सुराग नहीं लगा है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपियों ने अमजद को कही और तो नहीं फेंका।