फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 36.02 लाख आबादी का सर्वे, नौ लोगों में मुख कैंसर की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ओरल हेल्थ कैंसर रोकथाम के तहत जिले में सर्वे और जांच अभियान चलाया गया। जिला व ब्लॉक स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं ने 7,20,575 परिवारों में 36,02,877 लोगों का सर्वे कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। जांच के दौरान नौ लोगों में मुख कैंसर की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ओरल हेल्थ कैंसर रोकथाम अभियान चलाया। इस अभियान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर व एएनएम ने 23,581 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 157 लोग संदिग्ध पाए गए। इनमें से 116 व्यक्तियों की जांच और उपचार दंत चिकित्सकों ने किया, जबकि 79 व्यक्तियों को जांच व उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जांच के दौरान अब तक नौ लोगों में मुख कैंसर की पुष्टि हुई है। वहीं दंत चिकित्सकों ने उपचारित 116 लोगों से आशा कार्यकर्ताओं ने लगातार संपर्क बनाए रखा, जिनमें से 57 लोगों ने बताया कि वह ब्लॉक स्तर पर ही उपचार से पूर्णतः स्वस्थ हो गए। उन्हें हायर सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि यह अभियान मुख कैंसर की शुरुआती पहचान और रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग नियमित जांच कराएं और तंबाकू जैसे जोखिम कारकों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें