संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में श्री रामकृष्ण विवेकानंद के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमदभागवत देवी भागवत महापुराण कथा का विश्राम पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां शाकंभरी देवी दुष्टों का संहार कर भक्तों का कल्याण करने वाली हैं।
महाभागवत पुराण कथा में रवींद्र चौधरी और मुकेश कांबोज ने परिवार समेत व्यासपीठ का तिलक करके महाराजश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य शिव शर्मा एवं पंडित योगेश तिवारी ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि मां शाकंभरी ने रक्तबीज जैसे दानवों का वध कर देवों की रक्षा की। दोपहर में पूर्णाहुति के बाद कथा को विश्राम दिया गया एवं अखंड भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मेहरचंद जैन, रमेश शर्मा, सुखवीर कांबोज, रवींद्र कुमार, मांगेराम चौधरी, नरेश चंदेल, गीता, रेखा, विभा, ममता, कविता, ऊषा, कमला, कुसुम, कविता आदि उपस्थित रहे। संवाद