सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की श्रद्धा भाव से आराधना की गई। मां भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। लोगों ने घरों पर कलश स्थापना की। वहीं, मंदिरों में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर माता रानी का गुणगान किया।
बृहस्पतिवार की सुबह शुभ मुहूर्त में लोगों ने अपने घरों पर कलश की स्थापना की। इसके साथ ही मिट्टी के पात्र में जौ बोए। लोगों ने व्रत रखकर मां की आराधना की। शाम को पूजा अर्चना के बाद व्रत खोला गया। वहीं, राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर 108 अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने 16 कलश की स्थापना कराई। उन्होंने कहा कि नवरात्र में मां भगवती के नौ रूपों की पूजा अर्चना से नई ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान आचार्य अजीत शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी आचार्य अजीत शर्मा, पंडित ऋषभ शर्मा, मेहरचंद जैन, राजकुमार, रमेश शर्मा, गीता, बबीता, राजबाला, ललतेश, सुमन, पूनम, कविता मौजूद रहे।
बेहट रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने पूजा अर्चना कराकर 51 ज्योत प्रज्ज्वलित की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की पूजा से जीव का कल्याण होता है। इस दौरान आचार्य शुभम कौशिक, पंडित खेमराज मिश्रा, मनीष जायसवाल, अजय सूरी, सतीश गुप्ता, विपुल गर्ग, अखिल माहेश्वरी, अनीता मौजूद रहे। तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। इसी तरह आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर, मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, रामनगर पठानपुरा के दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर व श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में मां जगदंबा की महिमा का गुणगान किया गया।