श्रद्धाभाव से की मां दुर्गा की पूजा अर्चना
सहारनपुर। श्री दुर्गा अष्टमी पर दि बंगाली एसोसिएशन ने गिल कॉलोनी स्थित दुर्गाबाड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से मां दुर्गा की पूजा कर आशीर्वाद लिया।
हर वर्ष की तरह तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरूआत विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर की गई। मां दुर्गा के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही शाम के समय मां दुर्गा की आरती उतारने के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान सुुुुभाष चटर्जी, वीएन रॉय, डाक्टर मधु सूदन चटर्जी, अमित रॉय, संजीव, रितेन भट्टाचार्य, विजय, सुजित दास, अरूण बरूआ आदि मौजूद रहे।