फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की टीम ने स्टोन क्रेशनों का स्टॉक जांचा

विज्ञापन
बेहट की खनन बेल्ट में स्टोन क्रशरों की जांच के लिए पहुंची भूतत्व एवं खनिकर्म की टीम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मंगलवार को लखनऊ से पहुंची भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम ने मंड़लायुक्त संजय कुमार के साथ खनन बेल्ट में संचालित स्टोन क्रेशरों पर स्टॉक रजिस्ट्रर, यमुना नदी और अन्य बरसाती नदियों में किए गए अवैध खनन की भी जांच की।
विज्ञापन

हाल ही में सहारनपुर शहर विधायक संजय गर्ग ने विधानसभा सत्र में अवैध खनन का मामला उठाया। इसके अलावा भी बेहट क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों और भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने ड्रोन से कराई। जांच में अवैध खनन एवं परिवहन की बात सामने आने पर मंगलवार को शासन के निर्देश पर लखनऊ से भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम संयुक्त निदेशक जयप्रकाश के नेतृत्व में मंडलायुक्त संजय कुमार के साथ क्षेत्र में जांच को पहुंची। टीम सबसे पहले मिर्जापुर के बादशाही बाग स्थित महाराजा स्टोन क्रेशर पर पहुंची। यहां पर टीम ने क्रेशर मालिक देवेंद्र उर्फ डब्बू से कच्चे माल के बारे में जानकारी की।
उन्होंने टीम को बताया वह एसईडब्लू के स्टॉक से कच्चा माल लेकर क्रेशर का संचालन कर रहे हैं। टीम द्वारा उनके भंडारण संबंधित सभी प्रपत्रों की भी जांच की। उन्होंने बताया उनके क्रेशर पर अभी 5000 से 6000 घन मीटर स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा टीम नेे क्रेशर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। इसके बाद टीम हरियाणा स्टोन क्रेशर पर पहुंची, यहां पर क्रेशर के मुंशी ने बताया उनका क्रेशर पिछले 10 दिन से बंद है। इसके अलावा टीम ने क्षेत्र के अन्य बाबा सीताराम, चौधरी, आस्था, कृष्णा आदि क्रेशर पर भी स्टॉक रजिस्ट्रर की जांच की। इसके अलावा टीम ने यमुना नदी सहित अन्य बरसाती नदियों में भी पैदल घूमकर अवैध खनन की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान गाजियाबाद के खनन अधिकारी आरबी सिंह, जिला खनन अधिकारी आशीष कुमार, क्षेत्रीय खनन निरीक्षक एजाज अहमद, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी एसआर मौर्य, झांसी के पर्यवेक्षक वेद प्रकाश शर्मा, कोतवाली प्रभारी मिर्जापुर विरेश पाल गिरि आदि भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें