फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी को लेकर हुआ था झगड़ा: खेत में प्रेमी ने फंदा लगाकर दी जान, पास बैठकर रोती मिली प्रेमिका; Video

Mon, 07 Apr 2025 03:47 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिहारीगढ़ (सहारनपुर)

सार

- दोनों के बीच कई साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, खेतों में पहुंचे थे मिलने
- शादी करने और पंचायत में मारपीट के मामले पर हुआ था दोनों में झगड़ा
विज्ञापन
प्रेमी ने दी जान, रोती रही प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सहारनपुर स्थित कुरड़ीखेड़ा गांव के पास खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर बारूगढ़ निवासी समरेज (20) ने आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो युवक के शव के पास बैठकर उसकी प्रेमिका रो रही थी। पुलिस की जांच में आया कि दोनों मिलने के लिए रात में घर से निकले थे। इसी दौरान उनके बीच शादी और पंचायत में मारपीट को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। दोनों अलग-अलग वर्ग के हैं।

विज्ञापन

खेतों पर बुलाया था प्रेमिका को
बारूगढ़ निवासी समरेज हरियाणा में राइस मिल में काम करता था, जो कुछ दिन पहले ही गांव में आया था। उसका प्रेम-प्रसंग पड़ोसी गांव कुरड़ीखेड़ा में अनुसूचित जाति की युवती से चल रहा था। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे समरेज ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए गांव से बाहर खेतों पर बुलाया। परिजनों के सोने के बाद युवती उससे मिलने चली गई। वहां पर दोनों रात भर साथ रहे। दिन निकलने पर जब कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ पहुंचे तो लड़की के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो समरेज का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और उसकी प्रेमिका पास बैठकर रो रही है। वहीं पर बाइक भी खड़ी थी।

शादी को लेकर हो गया था झगड़ा
सूचना पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने बताया कि रात के समय उनके बीच शादी करने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह अपने घर जा रही थी, तभी समरेज दुपट्टा छीनकर ले गया। वह थोड़ी ही दूर गई थी, तभी समरेज ने पेड़ पर चढ़कर फंदा लगा दिया। पुलिस के अनुसार, प्रेमिका ने ही दुपट्टा फाड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

15 दिन पहले पंचायत में हुई थी समरेज से मारपीट
दोनों के परिजनों को भी उनके प्रेम-प्रसंग की जानकारी थी। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। उसमें समरेज के साथ मारपीट भी की गई थी। मामला किसी तरह शांत कराया गया था और पुलिस के पास भी जानकारी पहुंची थी। हालांकि किसी तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी। शनिवार रात खेतों पर भी समरेज और उसकी प्रेमिका के बीच पंचायत में मारपीट की घटना को लेकर भी बहस हुई थी।
विज्ञापन

दोनों के बीच झगड़ा होने पर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम में भी इसकी पुष्टि हो गई है। रास्ते के सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए, जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवती घर से अकेली गई थी। इसके बाद दोनों बाइक पर खेतों में पहुंचे। फिलहाल युवती से पूछताछ की जा रही है। युवक के परिजनों ने भी अभी तक तहरीर नहीं दी। - सागर जैन, एसपी देहात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें