ट्रेन के पहिए जाम होने की जानकारी जैसे ही लोको पायलट को हुई तो लोको पायलट ने सुझबुझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इमरजेंसी ब्रेक लगाते ही ट्रेन अचानक से रूकी। इमरजेंसी ब्रैक लगाने से ट्रेन पटरी पर घिसटती चली गई। इस कारण करीब 50 मीटर तक पटरी के पैडल क्लिप उखड़ गए।
ट्रेन के अचानक रूकने से ट्रेन में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। घटना का पता लगते ही रेलवे के अधिकारियों में हडकंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने से रेलवे ट्रैक पर जहां के तहां ट्रेनों के पहिए थम गए।
रेलवे अधिकारी ट्रैक को दुरुस्त करने में लगे हैं। ट्रैक के बाधित होने से वंदे भारत और उज्जैनी एक्सप्रेस को भी सहारनपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को भी बीच रास्ते में रोका गया है।
दो दिन पहले खानआमलपुरा यार्ड में बेपटरी हुई थी मालगाड़ी
दो दिन पहले खानआलमपुर यार्ड में खाली मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी। मालगाड़ी के आखिरी वैगन के दो पहिए ट्रैक से उतर गए थे। घटना की जांच के लिए डीआरएम अंबाला स्वयं मौके पर पहुंचे थे।