फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला से लूटा मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने महिला से लूटा मोबाइल फोन
विज्ञापन

सहारनपुर। विजय कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर टहल रही महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज कैद हो गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला विजय कॉलोनी निवासी साक्षी शर्मा बुधवार की रात दस बजे घर के बाहर टहल रही थी। साक्षी ने बताया कि वह फोन पर बात कर रही थी। तभी काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया और भाग गए। साक्षी ने कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश भाग निकले। सूचना पर रामनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए बदमाशों की फुटेज कैद हुई है। साक्षी के पति अरविंद शर्मा ने तहरीर दी है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस जल्द बदमाशों को दबोच लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें