फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो शिविर में बताया श्रमदान और स्वच्छता का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रासेयो शिविर में बताया श्रमदान और स्वच्छता का महत्व
विज्ञापन

गंगोह। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने श्रमदान का आयोजन किया।
ताताहेड़ी के प्रारंभिक पाठशाला में आयोजित शिविर में रासेयो प्रभारी भोलानाथ सरोज विद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों एवं उपस्थित ग्रामवासियों को श्रमदान के महत्व को समझाया। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों की निराई-गुड़ाई एवं सिंचाई की। कुलविंदर, गायत्री, देना, मल्लिका, अन्नू, राधिका शर्मा, मुजतबा हुसैन, साकिब, काशिफ, युसूफ खान, अश्वनी कुमार, रचना सैनी, सुशील कुमार तथा गांव से ग्राम प्रधान इकराम, मोहम्मद अयूब, हाजी रुफलदीन, योगेंद्र कुमार, गुलजीत, विवेक कुमार, देवेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन

उधर, लाला किशन चंद राजकीय पीजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मोहड़ा में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया। ग्रामवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी डा. वर्तिका ढिल्लन ने बताया कि रुका हुआ गंदा पानी ही बीमारियों की जड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें