छुटमलपुर। सहारनपुर के मनरेगा लोकपाल राकेश चौधरी ने मुजफ्फराबाद ब्लाॅक की थाप्पुल इस्माइलपुर ग्राम पंचायत के सोशल ऑडिट का निरीक्षण किया। इस दौरान मजदूरों द्वारा समय से भुगतान न होने की शिकायत करने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
बैठक के दौरान मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को सुना गया। मजदूरों ने कार्य न मिलने तथा समय पर भुगतान की शिकायत लोकपाल से की। इस पर लोकपाल राकेश चौधरी ने रोजगार सेवक से नाराजगी जताते हुए चेताया कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मजदूर से रोजगार न मिलने से संबंधित शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूरी का समय पर भुगतान कराया जाना सुनिश्चित करें।
सोशल आडिट टीम के द्वारा बताया गया कि किसी भी मनरेगा कार्य पर कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है, इसे लेकर खंड विकास अधिकारी व पंचायत सचिव से जवाब मांगा जाएगा। राकेश चौधरी ने बताया कि किसी भी कार्य पर नागरिक सूचना बोर्ड का न लगाया जाना मनरेगा एक्ट का सीधा-सीधा उल्लंघन है जिससे जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।