तीतरों। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। वह कुछ समय के लिए अपने भाई के घर पर रहने के लिए आई हुई थी। आरोपित युवक ने घर पर आकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए, जिसके बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।