वहीं, नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष के लिए अनमोल जैन, फिरोज खान, सचिन कुमार, गंगोह में अब्दुल कादिर, बेहट में रजत कांबोज, रिहान अहमद, देवबंद में मोहम्मद जाकिर, जमील मसूदी, शाहबाज, नकुड़ में जोनी कुमार, मोहम्मद मासूम, उवैस अजूबर, रामपुर मनिहारान में संदीप, सोनू कुमार, वंदना कुमारी, सहारनपुर देहात विस क्षेत्र के अध्यक्ष के लिए मो. शाहजेब और रिहान ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से ऑनलाइन युवा कांग्रेस का चुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस ही बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। इसी के तहत चुनावी प्रक्रिया में हर वर्ग युवा कार्यकर्ता शामिल हैं। -गणेश दत्त शर्मा, जिला प्रवक्ता कांग्रेस
युवा करेंगे ऑनलाइन वोटिंग
दस अक्तूबर से आठ नवंबर तक कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाकर 18 से 34 वर्ष के आयु वाले युवाओं को पार्टी से जोड़ेगी। इनके द्वारा ही युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का चुनाव होगा।