फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहडी का त्यौहार

विज्ञापन
घंटाघर पर लोहड़ी मनाते व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश एवं अखिल भारतीय पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। पंजाबी गानों और ढोल की थाप पर युवाओं ने खूब डांस किया।
विज्ञापन

घंटाघर चौक स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि यह त्योहार खुशियों का प्रतीक है। यह त्योहार उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश आदि में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने 11 बुजुर्गों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। रायवाला कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार जोगिन्दर सिंह ठकराल ने चुटकले एवं टप्पे सुनाकर समां बांध दिया। पडित अशोक कालिया ने विधि विधान से लोहड़ी का पूजन कराया। कार्यक्रम संयोजक राजीव फुटेला, वरिष्ठ महामंत्री विनीत कर्णवाल, अनिल धारिया, सोनू ठकराल ने लोगों को मूंगफली, रेवडी एवं पॉपकोर्न का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान भारत कर्णवाल, विकास कर्णवाल, अमित माहेश्वरी, सुभाष सचदेवा, हरि कालडा, दीपक जैन, संजय तिवारी, मुकेश सेठी, हनी लांबा, सरदार बलवीर सिंह छाबड़ा, सरदार सिकंदर सिंह बत्रा, राजीव गांधी, सुभाष धमीजा, राजेंद्र कुमार हांडा, पंकज कालडा, विनोद अनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें