फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जांच के नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न बंद किया जाए’

विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंचे भीम आर्मी व बुडढाखेड़ा पुंडीर के ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के बुड्ढाखेड़ा पुंडीर गांव में गुलदार के शावक को लाठी-डंडों से पीटकर मारने के मामले में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में ग्रामीणों को लेकर पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने काफी देर तक प्रदर्शन किया और इसके बाद एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ पहुंचे भीम आर्मी के मंडल प्रभारी प्रवीण गौतम, जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम, आसपा के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष करणवीर सिंह सहित अन्य ने कहा कि गांव में काफी समय से गुलदार के आने को लेकर दहशत थी। चार जनवरी को ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में आई थी। उस समय काफी संख्या में ग्रामीण भी खेतों की ओर आ गए। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने वहां होने के बावजूद ग्रामीणों को ही गुलदार को पकड़ने के लिए उकसाया। इस दौरान गुलदार के हमले से बचने के लिए लोगों ने अपने बचाव का प्रयास किया। आत्मरक्षा के प्रयास में ही शावक मारा गया। आरोप लगाया कि इस मामले में गांव के निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के नाम पर गांव के बुजुर्गों से लेकर बच्चों और छात्रों तक को परेशान किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जांच के नाम पर किसी ग्रामीण का उत्पीड़न न किया जाए। भविष्य में भी गुलदार जैैसे वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीमें खुद अधिक संजीदगी से काम करें। ज्ञापन देने वालों में काशी मौर्य, अधिवक्ता अजय कुमार, प्रदीप जाटव, तरसपाल गुर्जर, महताब अली गुर्जर, पुष्पा, कर्णवीर सिंह, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, मांगेराम, राज कुमार, बबलू जाटव, कर्मचंद, रवींद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें