फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा बिजलीघर पर ताला लगा दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (सहारनपुर) । विद्युत निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने टांडा बिजलीघर पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। विभाग द्वारा फुंके हुए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदले जाने एवं जेई द्वारा टूटे हुए बिजली के खंभे को जल्द ही बदले जाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता सुबह नौ बजे टांडा बिजलीघर पहुंचे। जहां उन्होंने गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। भाकियू के तहसील अध्यक्ष सचिंद्र राणा ने कहा कि अभी हाल में चार दिन पूर्व फतेहपुर एवं खैरी गांव को होने वाली विद्युत आपूर्ति के 15 विद्युत खंभों की लाइनें आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हो गई थी। उनको ठीक नहीं किया जा सका है। वहीं धौरा टांडा गांव के 100 केवीए का ट्रांसफार्मर भी खराब पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। इसके बाद जेई ने दोपहर 12 बजे तक ट्रांसफार्मर मंगवा कर किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। जेई संतोष कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया की टूटे हुए विद्युत खंभों को जल्द बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरने पर अनुज कश्यप, आलिम प्रधान, सुरेश, सुनील राणा, धर्मपाल, भूप सिंह, धीर सिंह, रोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें