जिला उद्योग केन्द्र में वितरित किये गये स्मार्ट फोन मौजूद मुख्य अतिथि
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की ओर से शुक्रवार को वुडक्राफ्ट डिजाइनिंग सोसाइटी परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एक जनपद एक उत्पाद योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 150 कारीगरों को स्मार्ट मोबाइल फोन का निशुल्क: वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पांच लाभार्थियों को 50 लाख रुपये का ऋण भी वितरित किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि कारीगर नई नई तकनीकी सीख सकें इसलिए सरकार उन्हें स्मार्ट मोबाइल फोन का निशुल्क वितरण कर रही है। इसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना के कारीगर लाभार्थी शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कारीगर स्मार्ट फोन के माध्यम से ई- मार्केटिंग कंपनियों के पोर्टल के माध्यम से अपने उत्पादों को उचित मूल्य पर बेच सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पांच लाभार्थियों को 50 लाख के ऋण वितरित भी वितरित किए। इस दौरान विधायक देवेंद्र निम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्रा, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, रवि गुप्ता, रामजी सुनेजा, अनूप खन्ना आदि मौजूद रहे।