फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप में देखें स्कूलों की लोकेशन

Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
MOBILE APP
विज्ञापन
सहारनपुर में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की लोकेशन मोबाइल ऐप के जरिये दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठकर देखी जा सकेगी। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक के आदेश पर जिले के 1700 से अधिक विद्यालयों का अक्षांश और देशांतर यू-डायस पर अंकित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जीआईएस मैपिंग के लिए अक्षांश और देशांतर को यू-डायस में अंकित करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने चार मार्च 2017 को आदेश जारी किया था।

आदेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को स्मार्ट फोन पर लेटिट्यूड ऐप डाउनलोड कर अपने-अपने विद्यालयों की जीआईएस मैपिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मात्र 10 दिन में शिक्षकों ने तेजी दिखाते हुए कुल 1900 में से 1700 विद्यालयों का अक्षांत और देशांतर यू-डायस पर अंकित कर दिया है। अब दुनिया के किसी भी कोने में रह रहा व्यक्ति मोबाइल ऐप के जरिये किसी भी विद्यालय का शहर, ब्लॉक और गांव लिखकर विद्यालय की लोकेशन देख सकेगा।

शत प्रतिशत विद्यालयों की जीआईएस मैपिंग करने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक के आदेश पर तमाम विद्यालयों की जीआईएस मैपिंग कराई जा रही है।

ज्यादातर विद्यालयों की मैपिंग कराई जा चुकी है। शेष विद्यालय की मैपिंग भी 15 मार्च तक हो जाएगी। मैपिंग का मकसद कहीं से भी मोबाइल पर विद्यालय की लोकेशन को देखना है। - बुद्धप्रिय सिंह, बीएसए, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें