फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर लगी लाइन, कक्ष में डाक्टर नहीं

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बंद पड़े चिकित्सकों के कक्ष। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को इलाज कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां कक्ष में डाक्टर नहीं मिलते और मरीजों की लाइन लगी रहती है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की व्यवस्था देखी तो सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति गंभीरता भी नजर नहीं आई।
विज्ञापन

बंद मिले कक्ष के दरवाजे
ओपीडी के कक्ष संख्या 14 में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह बैठते हैं और उनके बराबर वाले कक्ष में फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा मरीजों को देखते हैं। दोनों कक्ष बंद होने की वजह से मरीज परेशान रहे। इसी तरह नेत्र रोग विशेषज्ञों के कक्ष भी बंद मिले। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. अनिल कुमार वोहरा व नेत्र रोग विशेषज्ञों की कोविड वार्ड और पुलिस भर्ती में ड्यूटी लगी है, जिस कारण वह कक्ष नहीं बैठ पाए।
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं पालन
कक्ष संख्या 15 के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। कक्ष में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सतीश कुमार मरीजों का चेकअप कर रहे थे। लाइन लंबी होने की वजह गर्मी में मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मरीज बोले, उठानी पड़ रही दिक्कत
ओपीडी परिसर में बैठे कांशीराम कॉलोनी निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उनकी किडनी में इंफेक्शन है। वह सुबह दस बजे आए थे, लेकिन 12 बजे तक डाक्टर अपने कक्ष में नहीं आए। पूछने पर भी संबंधित कर्मचारियों ने सही जवाब नहीं दिया। गांव लंढौरा गुर्जर निवासी राजकुमार ने बताया कि इलाज कराने अस्पताल में आए थे, लेकिन काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ज्यादातर कक्ष में डॉक्टर नहीं बैठे हैं। आवास विकास निवासी मरीज अशोक कपूर ने बताया कि वह इलाज के लिए आए थे, एक चिकित्सक नहीं मिले, लेकिन उन्होंने दूसरे चिकित्सक से परामर्श लिया।
डाक्टरों की है कमी, कोविड और पुलिस भर्ती में लगी है ड्यूटी
सहारनपुर। सीएमएस डॉ. एसएस लाल का कहना है कि जिला अस्पताल में 40 प्रतिशत चिकित्सकों की कमी है। फिजीशियन के अलावा कई मुख्य विशेषज्ञों के पद खाली हैं। ऐसे में मरीजों के इलाज में दिक्कत आती है। इन दिनों कोविड वार्ड में चिकित्सकों की ड्यूटी लग रही है, जिस कारण वह कक्ष में नहीं बैठ पाते। बृहस्पतिवार को पुलिस भर्ती में कई डाक्टरों की ड्यूटी लगी थी, जिस वजह से डाक्टरों के कक्ष बंद मिले।
सीएचसी पर भी ओपीडी में देखे गए मरीज
सहारनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ओपीडी में मरीजों को देखने का कार्य शुरू हो चुका है। गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को 140 मरीज पहुंचे, जिनमें नजला, खांसी और एलर्जी के मरीज अधिकांश रहे। वहीं, बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 52 मरीज पहुंचे, जिनमें 32 मरीज बुखार, नजला और जुकाम के रहे। इसी तरह जिले की अन्य सीएचसी पर भी ओपीडी में मरीज देखने का कार्य हुआ।

जिला अस्पताल की ओपीडी में खाली पड़ा कक्ष।- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें