फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में माहौल शांतिपूर्ण, घरों से निकले लोग

विज्ञापन
अंबाला रोड पर लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पटरी पर लौटी जिंदगी, पूरे जिले में शांति और सुकून
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में रविवार को भी शांति रही। बाजार भी पूरी तरह गुलजार रहे। लोग आसपास के जिलों का माहौल जानने की भी कोशिश करते रहे। आशंकाओं का दौर थमते ही पूर्व निर्धारित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। एक ओर जहां गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में बैंडबाजों के साथ नगर कीर्तन निकाला गया, वहीं मिलाद उन नबी के अवसर पर भी जुलूस निकाला। हालांकि इस दौरान कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भीड़
शनिवार को बस स्टैंड पर सन्नाटा था। बसों में यात्रियों का टोटा था। रविवार को व्यवस्था फिर पटरी पर आ गई। लोगों के मन से डर कम हुआ, तो गंतव्य के लिए रवाना हुए। बसों में खासी भीड़ रही। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि शनिवार को लगभग पांच हजार यात्री कम मिले थे, लेकिन रविवार को दिन सामान्य रहा। 25 हजार से अधिक यात्रियों ने बसों में सफर किया। रेलवे स्टेशन पर भी आम दिनों की तरह भीड़ रही। ट्रेनों में भी सामान्य दिनों की भांति यात्री थे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार लगभग 18 हजार टिकटों की बिक्री रविवार को हुई।

अयोध्या के फैसले के बाद बाजारो में हुई रोनक- फोटो : SAHARANPUR

रोडवेज बस अडडे पर बसो का इंतजार करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें