फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित, ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
सहारनपुर के रेलवे रोड़ पर जलभराव से जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है। साथ ही सर्दी के बढ़ने से ठिठुरन भी बढ़ी है। रविवार को 36 एमएम बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 10.5 और अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान के बीच अंतर कम होने की वजह से लोगों को रात के साथ ही दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जनपद में शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे से बारिश हो रही है। बीच में कुछ समय के लिए बारिश रुक जाती है, लेकिन फिर से शुरू हो जाती है। शनिवार की रात भर बारिश होने के बाद रविवार की सुबह भी जब लोगों की आंख खुली तो बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से बाजारों में भी सन्नाटा है। ग्राहकों के कम संख्या में पहुंचने की वजह से दुकानदार मायूस हैं। वहीं सर्दी से लोगों का बुरा हाल है। नगर निगम की ओर से अलाव के लिए लकड़ी डालने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर जगहों पर लकड़ी नहीं पहुंच रही है। बारिश की वजह से अनेक जगहों पर लकड़ी नहीं पहुंची है। ऐसे में लोग और परेशान हैं। इसके अलावा रैन बसेरे में मात्र 40 बेड होने की वजह से लोगों को वहां भी जगह नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी बारिश के जारी रहने का अनुमान है।
बारिश से ध्वस्त हुई सड़कें, जगह-जगह जलभराव
दो दिन से हो रही बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। पुल जोगियान से पुल धोबीघाट तक करीब दो किलोमीटर की सड़क जगह-जगह से टूटकर ध्वस्त हो चुकी है। सड़क में सैकड़ों की संख्या में गड्ढे बन चुके हैं, जिस पर वाहन तक लेकर चलना मुश्किल है। कोर्ट रोड, रेलवे रोड भी जगह-जगह से टूट चुकी है। शकलापुरी मार्ग जो एक माह पहले ही बना है वह भी जगह-जगह से टूट चुका है। शहर के अन्य सड़कों की भी ऐसी ही स्थिति है। इसके अलावा लगातार बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें