फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पर्दे पर अभिनय से धमाल मचा रही सहारनपुर की उर्मिला

विज्ञापन
- धारावाहिकों में अभिनय कर रहीं उर्मिला शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर अभिनय से धमाल मचा रही सहारनपुर की उर्मिला
विज्ञापन

सहारनपुर। अभिनय के क्षेत्र में सहारनपुर का अपना नाम है। कई नामचीन कलाकार सहारनपुर की धरती से निकले हैं। इसमें एक नया नाम और जुड़ गया है। यह नाम है उर्मिला जो छोटे पर्दे पर अभिनय कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं।
डीडी किसान चैनल पर प्रसारित ‘तोरा मन दर्पण कहलाए’ में वह अंबिका ठकुराइन का निगेटिव किरदार निभा रही हैं तो आगे भी कई धारावाहिकों में नजर आएंगी। शहर के गोविंदनगर निवासी उर्मिला ने 2017 में मुंबई में कदम रखा। दूरदर्शन के लिए उन्होंने करीब 35 कार्यक्रमों में काम किया। करीब चार साल के सफर में उन्होंने परमावतार श्रीकृष्णा, मेरी दुर्गा, साईं नर्मदा, दिव्य शक्ति, गुड़िया हमारी सब पर भारी, महिमा शनिदेव की आदि धारावाहिक में काम कर चुकी हैं। अब लॉकडाउन के बाद उर्मिला को दो धारावाहिकों में नेगेटिव रोल मिले हैं। इनमें डीडी किसान पर प्रसारित हो रहे ‘तोरा मन दर्पण कहलाए’ में वह अंबिका ठकुराइन बनी हैं। वहीं, अम्मा के बाबू की बेबी धारावाहिक में वह सुकन्या चाची के नेगेटिव रोल में नजर आएंगी। उर्मिला ने बताया कि कई नए धारावाहिकों पर भी काम जल्द शुरू होने वाला है। उसके सपनों को साकार करने में उनके पिता सेवाराम सनावर, पति मुकेश शर्मा और दोनों बेटों का बड़ा हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
25 साल का अनुभव आ रहा काम
उर्मिला ने बताया कि थियेटर की शुरूआत 1995 में की थी। अभिनय के साथ ही नृत्य में भी खुद को स्थापित किया। थियेटर के लिए नेशनल अवार्ड मिला। चार साल नगर के एक स्कूल में थियेटर शिक्षक के रूप में भी काम किया। हिमाचल मंडी से अभिनय में डिप्लोमा किया। इसके बाद श्रीराम सेंटर दिल्ली से जुड़ी रहीं। उनका कहना है कि 25 साल की कड़ी मेहनत ही काम आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें