फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: मौलाना मदनी बोले-अमन-चैन के दौर को वापस लाने को एक दूसरे का हाथ पकड़ें

Tue, 21 May 2024 01:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

मौलाना सैयद अरशद मदनी ने मुल्क के वर्तमान हालात पर कहा कि अगर देश के अंदर पुराने अमन और चैन के दौर को वापस लाना है तो एक दूसरे (हिंदू-मुस्लिम) को मजबूती से हाथ पकड़ना होगा।
विज्ञापन
मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने मुल्क के वर्तमान हालात पर कहा कि अगर देश के अंदर पुराने अमन और चैन के दौर को वापस लाना है तो एक दूसरे (हिंदू-मुस्लिम) को मजबूती से हाथ पकड़ना होगा।
विज्ञापन


सोमवार को मोहल्ला खानकाह स्थित आवास पर मौलाना सैयद अरशद मदनी ने भाईचारे को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस्लाम की शिक्षा है कि अगर आपके पड़ोसी को कोई तकलीफ है तो बगैर किसी भेदभाव के उसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। तभी अमन और चैन का पुराना दौर वापस आ सकता है।

मौलाना मदनी ने कहा कि इस देश की आजादी के लिए हिंदू और मुसलमानों ने बहुत बड़ा बलिदान दिया है। हमारे बुज़ुर्गों ने देश को सांप्रदायिकता से बचाने के लिए बहुत कष्ट उठाए हैं। जब तक हम एक-दूसरे के दुख-दर्द में भागीदार नहीं बनेंगे तब तक देश में शांति नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम मुसलमान और हिंदु दोनों से कहते हैं कि मुल्क में पुराने अमन चैन के दौर को वापस लाना है तो दोनों वर्गों को मजबूती से एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलना होगा। तभी यह मुमकिन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें