सहारनपुर में बढ़ते तापमान के चलते बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को कपड़ा लपेट कर लेज
गर्मी और तेज धूप की तपिश बढ़ने के कारण आंखों से संबंधित समस्याएं बढ़ गई हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 70 पार पहुंच गई, जबकि पहले आंखों के मरीजों की संख्या 15 से 20 रहती थी। मरीजों को आंखों में सबसे ज्यादा चुभन, जलन और खुजली की अधिक शिकायत है।
जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा। तापमान में बढ़ोतरी से दोपहर में सूर्य की किरणें आंखों में चुभन पैदा करती हैं, जिससे आंखों को नुकसान हो सकता है। गर्मी में आंखों की कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। एलर्जी व धूल कण आंखों में जाने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद ने बताया कि गर्मी की वजह से आंखों में जलन, खुजली होने के साथ लालिमा रहती है। इसके साथ ही चुभन रहती है। खुले में ज्यादा देर घूमने वालों की आंख पर खतरा ज्यादा रहता है। इस मौसम में लोगों को आंखों के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जरूरत महसूस होने पर नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
यह बरतें सावधानी
चश्मा और टोपी पहनकर ही धूप में बाहर निकलें, प्रतिदिन दो-तीन बार ठंडे पानी से आंखों को साफ करें, आंखों को न मसलें, धूल, मिट्टी या अंधड़ के दौरान आंखों को बचाएं, सफर या देर तक बाहर रहने के बाद आंखों को आराम दें, हरी सब्जी और फल अधिक खाएं और अधिक पानी पीएं।
सहारनपुर में बढ़ते तापमान के चलते बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को कपड़ा लपेट कर लेज