फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में एक पखवाड़े से कम वक्त, धरातल पर कोई तैयारी नहीं

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क किनारे भरा पानी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कांवड़ यात्रा शुरू होने में एक पखवाड़े से भी कम समय बचा है और अभी तक यात्रा से संबंधित कोई तैयारी प्रशासन की तरफ धरातल पर होती नहीं दिख रही है, जबकि इस बार दो साल के बाद हो रही कांवड़ यात्रा में गत वर्षों की अपेक्षा रिकार्ड श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

यूपी, उत्तराखंड की काली नदी पुलिस चेक पोस्ट से नौ गजा पीर तक जब तैयारियों का जायजा लिया गया तो हालात बेहतर नहीं दिखे। इस रास्ते पर सड़क के दोनों तरफ खड़ी भांग की अभी तक सफाई नहीं हो सकी है। बिजली के खंभों पर करंट से बचाने के लिए उन्हें नीचे से कवर भी नहीं किया गया है। भगवानपुर रोड पर दोनों तरफ पड़ी गंदगी की सफाई भी नहीं हो सकी है। ग्राम मक्काबांस में तो गंदगी का ये आलम है की जिस साइड शिव भक्त चलते हैं उस तरफ ही कूड़े के बड़े बड़े ढेर लगे हैं। सड़क के बीच टूटे हुए बिजली के खंभे भी हादसों को दावत दे रहे हैं। आये दिन जिले के अधिकारी कांवड़ यात्रा को लेकर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग के कर्मचारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
भगवानपुर रोड पर ग्राम मक्काबांस में फिर से सड़कों पर अतिक्रमण हो गया है। इस पर स्थित धर्म कांटा स्वामियों ने बाहर मिट्टी डालकर सड़क को ही नीचा कर दिया है जिससे हल्की सी बारिश होने पर मिट्टी सहित पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इन सब समस्याओं के निदान के लिए अभी कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया लोनिवि और विद्युत विभाग को दो दिन का वक्त दिया गया था। यदि अभी भी संबंधित ने कार्य नहीं पूरे किए हैं तो उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वे बुधवार को सड़क मार्ग का निरीक्षण कर खामियों को दूर कराएंगी।

सड़क किनारे पड़ा कूडा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें