सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। अब भाजपा एवं सपा और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। विधान परिषद चुनाव में पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इनमें भाजपा की वंदना वर्मा, सपा के मोहम्मद आरिफ, निर्दलीय सुशील कुमार, प्रमोद आर्य एवं मोहम्मद जाहिद शामिल हैं। विधानपरिषद चुनाव में नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के 5120 मतदाता 22 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। इस चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, महापौर, पार्षद, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करते हैं।
जनपद वार मतदाता
जिला मतदाता मतदान स्थल
मुजफ्फरनगर 1823 07
शामली 900 05
सहारनपुर 2397 10
योग 5120 22