फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर वेस्ट यूपी के अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने भी हड़ताल करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के प्रस्ताव अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए एक प्रस्ताव भेजा था। वहां के अधिवक्ता पिछले दो दिन से अधिवक्ता अमित जैन के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के विरोध एवं वकीलों के सम्मान की रक्षा के लिए हड़ताल पर हैं। केंद्रीय संघर्ष समिति ने मुजफ्फरनगर के प्रस्ताव को गंभीरता से लिया। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन गजेंद्र पाल सिंह एवं संयोजक अजय कुमार शर्मा ने अवगत कराया कि शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों एवं तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायालयों में संपूर्ण न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस संबंध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी बार संघों में पत्र भेजा गया है। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के सचिव नितिन कुमार शर्मा ने पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार यानि आज सहारनपुर के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें