फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेजे के टुकड़े को छोड़ गए लावारिस, नहीं पसीजा दिल

विज्ञापन
खलआलमपुरा में पड़ा मिला लावारिस बच्चा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में कोई अपने दो माह के मासूम को लावारिस हालत मेें खानआलमपुरा छोड़ गया है। दो माह के मासूम लड़के को छोड़ते समय उनका दिल भी नहीं पसीजा है। अब चाइल्ड लाइन ने बच्चे को सुपुर्दगी में लिया है।
थाना जनकपुरी के मोहल्ला खानआलमपुरा में लाला का बाग है। बाग में रविवार की सुबह एक दो माह का मासूम लड़का लावारिस हालत में पड़ा था। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना थाना जनकपुरी पुलिस और चाइल्ड लाइन को दी। पुलिस और चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों ने बच्चे के परिजनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद बच्चे का चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लिया है। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक मुनेश शर्मा ने बताया की बच्चे के परिजनों की तलाश की जा रही है। अगर बच्चे के परिजन नहीं मिलते हैं तो प्रशासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र की प्राप्ति करते हैं कामना, मिलेगा मां-बाप का साया
एक तरफ जहां लोग पुत्र पैदा होने की कामना करते हैं, वहीं ऐसे भी लोग हैं, जो अपने कलेजे के टुकड़े को ही खानआलमपुरा में लावारिस में हालत में छोड़ गए। फिलहाल चाइल्ड लाइन ने बच्ची की परवरिश शुरू की है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि अगर कोई इस बच्चे को गोद लेना चाहेगा तो उसको कानूनी प्रक्रिया के बाद ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें