फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए मुस्लिम

Tue, 13 Sep 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
विज्ञापन
चिलकाना के दुमझेडा में भाजपा में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों, विचारधारा और उपलब्धियों से प्रभावित होकर गांव दुमझेड़ा में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन


गांव दुमझेड़ा में भाजपा नेता अमित शर्मा और मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी की मौजूदगी में मुस्लिम समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

गांव दुमझेडा के चौधरी हारुन, चौधरी निसार, इस्लाम, इकराम, यूनुस, इरशाद, मारुफ, हाजी इलियास, महमूद, हाजी इरफान, असलम, हाजी शोएब, शहजाद, अकरम, सलमान, जहांगीर, मुनव्वर आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल हिंदुओं की पार्टी नहीं है, वरन पूरे राष्ट्र की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के हितों के लिए कार्य किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी मुस्लिम समाज के लोगों का सम्मान कायम रहेगा। चौधरी हारुन ने कहा कि सपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। मुसलमानों का भी शोषण किया जाता है। इस दौरान चौधरी तेजपाल सिंह, नाथीराम कश्यप, राजकुमार, साधुराम सैनी, डा. पाल सिंह, रामनाथ, भरत शर्मा, पृथ्वी सिंह सैनी, अनिल सैनी आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें