फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसे सीखिए, नहीं निकलते बेवजह घर से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक तरफ लापरवाही बरतने वालों की भीड़ है तो दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं जो बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। बेहद जरूरी काम से घर से निकलते हैं, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। शहर में ऐसे अनेक लोग हैं, इनमें कुछ प्रमुख कारोबारी भी हैं, जो अपना कारोबार भी संभाल रहे हैं और सावधानी भी बरत रहे हैं। बाजारों में निकलना इन्होंने पूरी तरह बंद कर दिया है। पेश है ऐसे लोगों के बारे में रिपोर्ट...
विज्ञापन

जीवन पहले है, कारोबार बाद में
दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप निवासी रामजी सुनेजा वुड कार्विंग कारोबारी एवं निर्यातक हैं। पूर्व में इनके परिवार के दो सदस्यों की कोविड जांच पॉजिटिव आई थी। वह बताते हैं कि करीब 20 दिन से बेवजह घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। बेटा फैक्टरी जाता है, लेकिन बाकी लोग घर में ही रहते हैं। उनका कहना है कि जीवन पहले है, कारोबार बाद में है।
साल भर से बना रखा है यही नियम
शहर के ज्वालानगर में रहने वाले पैकिंग मैटिरियल कारोबारी एस कुमार ने कारोबार से ज्यादा स्वस्थ को प्राथमिकता दी है। सप्ताह में एक दो बार ही बाहर निकलते हैं। करीब एक साल से नियमों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सावधानी बरत कर ही कोरोना को हराएंगे
लिंक रोड निवासी राजेश सपरा की जनता रोड पर कामधेनु उद्योगनगर में पेंट्स की फैक्टरी है। इनका कहना है कि सावधानी बरतते हुए ही कोरोना को हराया जा सकता है। इसलिए वह घर से बाहर सिर्फ फैक्टरी जाने के लिए निकलते हैं। वहां से सीधे घर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें