फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई अस्पताल में है, जल्दी दे दो ऑक्सीजन सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई अस्पताल में है, जल्दी दे दो ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है, जबकि सप्लाई कम है। अस्पतालों मेें भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन लेने को तीमारदारों को खुद भटकना पड़ रहा है। सहारनपुर में अंबाला रोड पर डीलरों के यहां जो लोग पहुंच रहे हैं, उनकी यही पीड़ा है कि जल्दी से ऑक्सीजन सिलिंडर दे दो, मरीज की हालत खराब है। शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने ऑक्सीजन गैस विक्रेताओं के यहां जाकर स्थिति देखी तो लोग परेशान नजर आए। प्रस्तुत है रिपोर्ट...
पिता की तबीयत खराब है, घर ले जाना है सिलिंडर
माधवनगर निवासी सौरभ के पिता बीमार हैं। कोरोना पॉजिटिव तो नहीं हैं, मगर गंभीर बीमारी के चलते ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। पिता घर पर ही हैं। उन्होंने सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल से सिलिंडर लिया, जिसमें ऑक्सीजन लेकर गए।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती भाई को ऑक्सीजन की जरूरत है
अधिवक्ता अभिषेक तोमर अंबाला रोड पर गैस विक्रेता के यहां से ऑक्सीजन सिलिंडर लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका भाई एसबीडी अस्पताल में भर्ती है। ऑक्सीजन स्तर 90 से कम हो गया है। इसी कारण सिलिंडर लेने आए हैं।
प्राइवेट अस्पतालों को भी हो रही सप्लाई
अंबाला रोड पर ऑक्सीजन गैस विक्रेता के यहां से प्राइवेट अस्पतालों के लिए भी आपूर्ति होती है। दोपहर करीब 12 बजे हसनपुर चुंगी के पास स्थित हॉस्पिटल से एक व्यक्ति ऑक्सीजन के चार सिलिंडर लेकर पहुंचा। उसका कहना था कि ऑक्सीजन की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
दाम हो गया दोगुना
डिमांड बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर की रीफिलिंग का दाम भी दोगुना हो गया है। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने बताया कि व्यापार मंडल की तरफ से ऑक्सीजन बैंक बनाया गया है, जिससे 15 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए हैं। उनका कहना है कि इस वक्त ऑक्सीजन का दाम दोगुना हो गया है, जो सिलिंडर पूर्व में 250 रुपये में भर जाता था, अब 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इस पर प्रशासन को नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रशासन को भी उपलब्ध कराएं हैं सिलिंडर
अंबाला रोड पर गैस विक्रेता राजीव कुमार जैन का कहना है कि प्रतिदिन 30 से 40 ऑक्सीजन सिलिंडर आ पा रहे हैं। सुबह से शाम तक लोग ऑक्सीजन लेने पहुंचते हैं। वहीं 28 सिलिंडर प्रशासन को भी उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें