फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नई टाउनशिप का लेआउट तैयार, बेचे जाएंगे 1436 प्लाॅट

Sat, 06 Sep 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नई टाउन​शिप का लेआउट
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली रोड पर सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने नई टाउनशिप बसाने के लिए लेआउट तैयार कर लिया है। इसमें 1436 प्लाॅट बेचे जाएंगे। यहां पर 30 से 35 हजार वर्ग मीटर की दर से प्लाट खरीद सकेंगे। खास बात यह है कि वुडकार्विंग के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए विशेष छूट मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर चुनहेटी गाड़ा गांव के पास सहारनपुर विकास प्राधिकरण नई टाउनशिप बना रहा है। करीब सवा तीन सौ करोड़ में जमीन खरीदी गई है, जिसे लगभग 200 करोड़ से विकसित किया जाएगा। टाउनशिप के लेआउट के अनुसार, यहां 1436 आवासीय प्लाट प्रस्तावित हैं, जिनका आकार 90 वर्गमीटर से लेकर 288 वर्गमीटर तक होगा।
प्लाट की कीमत करीब 30 से 35 हजार प्रति वर्ग मीटर होगी। प्लाट का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इससे हर आम नागरिक को आवेदन का समान अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं वुडकार्विंग को बढ़ावा दिया जाएगा। लकड़ी कारोबार के लिए शोरूम खोलने पर विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। सुरक्षा के लिए वहां पर पुलिस चौकी बनाई जाएगी। प्राधिकरण तैयारी कर रहा है कि पहले चरण में प्लाट बिक्री की शुरूआत दीपावली से कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें