फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने जेसीबी चला हटवाया अस्थाई कब्जा

विज्ञापन
कब्जा हटाती जेसीबी मशीन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दो करोड़ रुपये की जमीन कराई कब्जा मुक्त
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। प्रशासन की टीम ने दो करोड़ रुपये कीमत की जमीन पर जेसीबी चलाकर अस्थायी कब्जा हटवा दिया। जबकि स्थायी कब्जा हटाने के लिए कब्जाधारियों को चेतावनी दी है। इस दौरान कब्जाधारियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया की राजस्व विभाग की टीम ने देहरादून रोड पर पहुंचकर सरकारी खसरा नंबर 53 के करीब ढाई बीघे रकबे के एक बीघा हिस्से से अस्थायी कब्जे को जेसीबी द्वारा हटवा दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी अनुमान के मुताबिक इस जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। डेढ़ बीघा जमीन पर स्थायी कब्जा किया हुआ हैं, जिसे नोटिस देने और मुकदमा कायम करने के बाद खाली कराया जाएगा। उन्होंने बताया की खाली कराई गई जमीन को ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम सदर ने बताया कि इस दौरान लोगों ने कब्जा हटाने का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल होने की वजह से उनकी एक नहीं चली। इस दौरान बीडीओ नीरू मलिक, राजस्व निरीक्षक बाबूराम, पंकज कौशिक, थाना प्रभारी सूबे सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें