फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली

विज्ञापन
गंगोह में निशान यात्रा में शामिल महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नगर में चल रहे तीन दिवसीय श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं बाबा का निशान लेकर शामिल हुई। नगर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से निशान यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में चल रहे महोत्सव के अंतर्गत रामतीर्थ कालोनी स्थित नवदुर्गा मंदिर से निशान यात्रा का शुभारंभ श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा ने किया। पूजन सपत्नीक श्रवण शर्मा ने कराया। इससे पूर्व रविशंकर गर्ग, राकेश गोयल, चौधरी नक्षत्रपाल सिंह आदि ने महिलाओं को बाबा श्याम के निशान प्रदान किए। निशान यात्रा में पायल बंसल, मोनिका गोयल, अंजू गर्ग, ईशा कौशल, शिखा अग्रवाल, निधि गोयल, सुषमा अग्रवाल, दीपा सिंघल, स्वाति, शालू चौधरी, अनीता, श्वेता, अर्चना, संगीता, मनीषी तायल सहित 300 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। यात्रा का नगर में दृष्टि एक प्रयास, लायंस क्लब सेंट्रल सहित अनेक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा और जलपान से स्वागत किया। यात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शशांक गोयल, दीशू नामदेव, अरविंद मखीजा, सभासद नीरज अग्रवाल, रजत गर्ग, शाश्वत बंसल, शुभ बंसल, यश गोयल, शुभम गर्ग, सभासद दीपांशु गोयल आदि रहे।
शनिवार रात पवित्र कंकराली सरोवर में बाबा श्याम का जागरण होगा जिसमें विख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल सहित अनेक गायक भजनों के द्वारा बाबा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें