बेहट रोड़ पर फोरेंसीस लेब के लिये जगह का निरीक्षण करते एसडीएम और पुलिस अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
साइबर थाना, फोरेंसिंग लैब के लिए जमीन की पैमाईश
सहारनपुर। राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमों ने साइबर थाना और फोरेंसिक साइंस लैब के लिए दो स्थानों पर प्रस्तावित भूस्थलों का निरीक्षण किया और इनकी पैमाईश भी की। साइबर थाना इस समय पुलिस लाइन में संचालित हो रहा है, जहां जगह काफी कम है। इसीलिए थाना संचालित करने के लिए नए भवन के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है।
एसडीएम सदर एसबी सिंह ने बताया कि लेखपालों से सरकारी अभिलेखों को तलब करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास के पास अर्बन सीलिंग की भूमि में से करीब 1800 वर्गमीटर की जमीन का चयन करने के लिए टीम गई। भूमि का नजरी नक्शा तैयार करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा फोरेंसिंक साइंस लैब के लिए बेहट रोड पर प्रस्तावित जमीन का भी निरीक्षण कर पैमाईश कराई गई है।
---------
प्रस्तावित जमीनों पर अवैध कब्जे बनेंगे अवरोध
- प्रस्तावित जमीनों के निरीक्षण के दौरान कुछ अवैध कब्जे भी मिले हैं। इनमें खोखों के अलावा पक्के निर्माण भी बताए जा रहे हैं। इसलिए साइबर थाना या फोरेंसिक लैब बनाने के लिए अधिग्रहण से पहले कब्जे हटवाने पड़ेंगे। इससे पहले गंगोह रोड स्थित मानकमऊ में जमीन के चयन को लेकर अड़चन सामने आ चुकी है। एसडीएम का कहना है कि फिलहाल जमीन की पैमाईश और मौके की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी के साथ बैठक होगी। इसके बाद आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा।