फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में दिन-दहाड़े लाखों की चोरी

विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में वरिष्ठ लिपिक के आवास में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला अस्पताल में परिसर में चोरों ने सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक के आवास को दिनदहाड़े खंगाल दिया। चोर हजारों की नकदी, 14 तोले सोने और पांच तोले चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। चोरों ने नगदी सहित करीब 10 लाख के जेवरात चोरी किए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में रह रहे सुंदरपाल सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक हैं। मंगलवार की सुबह वह और उनकी पत्नी ड्यूटी पर चले गए थे, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर के समय जब सुंदरपाल अपने आवास पर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला किसी धारदार औजार से कटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और चोरों ने अलमारी के ताले भी तोड़ रखते थे। पता लगने पर थाना जनकपुरी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सुंदरपाल ने बताया कि चोर 14 तोले सोने और पांच तोले चांदी के जेवरात तथा 90 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। एसपी सिटी राजेेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।
सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस, रेकी के बाद हुई वारदात
पुलिस जिला अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। चोर लिपिक के आवास से भली भांति परिचित थे। आरोपी मुख्य द्वार से घुसे और वारदात को अंजाम देकर पिछले द्वार से निकल गए।

जिला अस्पताल परिसर में वरिष्ठ लिपिक के आवास में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें