फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जमातियों का हाल जानने पहुंचे किर्गिस्तान के राजदूत, सर्च आपरेशन में चिह्नित हुए थे ये विदेशी जमाती

Fri, 29 May 2020 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में जिला कारागार पहुंचे किर्गिस्तान के एंबेसडर और फर्स्ट सेक्रेटरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में किर्गिस्तान के राजदूत असीन ईसाएव और प्रथम सचिव टोक्टोबोलोट जुमालिव ने शुक्रवार को यहां अस्थायी जेल में बंद किर्गिस्तान के जमातियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने जमाती बंदियों के लिए यहां की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन


राजदूत ने कहा कि इन लोगों को स्वदेश भिजवाने के लिए भारत सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें यहां से स्वदेश भिजवाया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने जमाती बंदियों को कुछ फल, ड्रिंक्स और फूड प्रोडक्ट्स भी दिए।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा ने बताया कि शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप राजदूत की जमातियों से मुलाकात करवाई गई। उन्होंने बताया कि यहां कुल 75 विदेशी जमाती हैं। इनमें से 21 किर्गिस्तान के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां राजदूत ने इन जमाती बंदियों के साथ बातचीत की। इन बंदियों ने राजदूत से अनुरोध किया कि जल्द ही उन्हें स्वदेश भिजवाया जाए। इस पर राजदूत ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी यह मुराद पूरी होगी।

सर्च आपरेशन में चिह्नित हुए थे ये विदेशी जमाती
- कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बाद चलाए गए सर्च अभियान में पुलिस प्रशासन ने 57 विदेशी जमातियों को चिह्नित किया था। इनमें सबसे अधिक किर्गिस्तान और इंडोनेशिया के ही थे। बाकी अन्य देशों के रहे। पहले क्वारंटीन में रहने और फिर सैंपल नेगेटिव आने पर उन्हें अस्थायी जेल में भेजा गया था। इन विदेशी जमातियों पर लॉकडाउन के साथ ही टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

यह है विदेशी जमातियों की स्थिति
  • किर्गिस्तान 21
  • इंडोनेशिया 19
  • मोरक्को 01
  • माले 01
  • मलेशिया 02
  • थाईलैंड 04
  • फिलिस्तीन 01
  • सीरिया 01
  • सऊदी अरब 01
  • सूडान 05
  • फ्रांस 01
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें