सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए चिकित्सा विभाग जनपद की दो सीएचसी को कोविड अस्पताल के रूप में विकसित करने जा रहा है। फिलहाल देवबंद और अंबेहटा सीएचसी के नाम पर मंथन किया जा रहा है।
जिले में राजकीयम मेडिकल कॉलेज में 300 बेड, ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में 200 बेड, सीएचसी फतेहपुर में 50 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा जिला अस्पताल में एल-1 कोविड आइसोलेशन है, जो 20 बेड का है। निजी अस्पतालों को भी कोविड की अनुमति दी गई है। मगर प्रतिदिन 300 से 500 के बीच कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं, जिनमें से लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ऐसे में बेड की और जरूरत महसूस की जा रही है। ऐसे में चिकित्सा विभाग फिलहाल दो सीएचसी को 50-50 बेड के कोविड अस्पताल के रूप में विकसित करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि अभी प्रस्ताव तैैयार किया गया है। सीएचसी देवबंद और सीएचसी अंबेहटा को लेकर सहमति बन सकती है। कोशिश यही है कि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या ना रहे।