फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड का माफ करें ब्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड का माफ करें ब्याज
विज्ञापन

सहारनपुर। भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। उन्होंने सरकार से कोरोना काल में किसान क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला ब्याज भी माफ करने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे भाकियू (तोमर) सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाएं, लॉकडाउन के दौरान नलकूप के बिजली बिल माफ कराएं, स्कूलों की फीस माफ की जाए, आबादी के बीच स्थित केमिकल उद्योगों को शहर से बाहर स्थापित कराया जाए और पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस का उत्पीड़न बंद कराया जाए। इस दौरान चौधरी सुदेशपाल, अशोक त्यागी, अनिल राणा, सोनू तेजियान, बिंदु चौहान, नवीन त्यागी, दीपक त्यागी, सुखबीर सिंह, विशु त्यागी, अरुण त्यागी, मिंटू कुमार, कलीम, संदीप चौधरी, राम कुमार मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें